Posts

भीनमाल : नौकर ने रची लूट की झूठी कहानी, 3 लाख के सामान को घर ले गया, पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना

  भीनमाल में लूट की झूठी कहानी का मामला सामने आया है। दुकानदार के नौकर ने तीन लाख की कीमत की दो मोटर और दो स्टार्टर की लूट की झूठी कहानी बताई और उसे घर में छिपा दिया। मामला रामसीन पुलिस थाना क्षेत्र का है। नौकर शिवलाल राजेश्वर एग्रीकल्चर से दो मोटर और दो स्टार्टर लेकर जा रहा था। उसने मुंथलाकाबा में पुलिस को सूचना दी कि पावली रोड पर क्रेटा कार में सवार चार लोगों ने सामान लूट लिया। थानाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। उस दिन किसी ने भी ऐसी कोई घटना नहीं होना पाया। और ग्रामीणों ने भी ऐसी कोई घटना घटने से इंकार किया |  शिवलाल के बयान में भी लगातार बदलाव आ रहे थे। दुकान मालिक ने भी शक जताया कि शिवलाल ने सामान कहीं और छिपाया होगा। जांच में पता चला कि शिवलाल सामान को सीधे अपने घर वडलु ले गया। फिर खाली डिब्बे लेकर मुंथला काबा आया और लूट का नाटक रचा। पुलिस ने शिवलाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से तीन लाख रुपए कीमत के दो मोटर और दो कंट्रोलर बरामद किए गए हैं। पुलिस दल द्वारा मामले की संघन जांच जारी है।